दुष्कर्म

बिहार में पिछले कई दिनों से क्राइम रेट बढ़ते जा रहे हैं। कहीं अपहरण तो कहीं प्रेमी के सामने प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला। फिर कहीं NH पर सरेआम गोलीबारी। बिहार के अख़बार आज कल क्राइम की ख़बरों से भरे रहते हैं। और अब इसी बीच बिहार को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। जहां बिहार के दरभंगा में नाबालिग लड़की से रेप किया गया है।

जी हां, बिहार के दरभंगा जिले से नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंद्र पूजा मेले में बिछड़ी एक लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मिली रही जानकारी के मुताबिक पीड़िता दरभंगा जिले के सदर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक वह गांव की कुछ महिलाओं के साथ 14 सितंबर की रात केवटी थाना इलाके के बाढ़ पोखर में इंद्र पूजा मेला देखने गई थी। मेले में अचानक वह अपने साथ आई महिलाओं से बिछड़ गई। काफी देर तक खोजने के बाद भी जब महिलाएं नहीं मिलीं, तो वह रोने लगी।

इसके बाद पीड़िता के पास मेले में छतवन गांव निवासी एक शख्स आया। और उसने पीड़िता की मदद की बात कही। उसने कहा कि वह यहां डॉक्टरी की प्रैक्टिस कर रहा है और वो उसे घर छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी एक अन्य महिला के साथ लड़की को बाइक पर बैठाकर गांव के लिए चल दिया।

कुछ दूर जाकर उस शख्स ने उस महिला को बाइक से उतार दिया। फिर आगे नहर पर जाने के बाद सुनसान जगह पर वे पीड़िता को ले गया। आरोपी ने वहां लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने शुक्रवार, 16 सितंबर को केवटी थाने में केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी रानी कुमारी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में जुटी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *