youth

खुद से पूछे और बिहार युथ फॉर चाइल्ड राइट्स ने “क्रिएटर्स फॉर चेंज” का आयोजन 15 सितम्बर 2022 को किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “बिहार में महिलाओं और लड़कियों के लिए सम्मानजनक स्वास्थ” है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री काजल (आर जे, आल इंडिया रेडियो एवं हेड ऑफ कंटेंट, पटना बीट्स) एवं शुश्री सोनम (पीएस लाइफस्टाइल, यूट्यूब चैनल) ने शिरकत की।

मुख्य अतिथियों ने कहा बिहार के ग्रामीण इलाकों में अब समय आ गया है की महिलाओं के स्वास्थ सम्बन्धी बात की जाएं महिलाएं समाज की आधार हैं, महिलाएं नहीं होगी तो कोई भी तबका आगे नहीं बढ़ पायेगा। महिलाओ का स्वास्थ, देश का विकास।

कार्यक्रम में तकरीबन 80 से 100 लोगो ने भाग लिया हैं, बिहार के 15 जिलों से तकरीबन 40 से ज्यादा क्रिएटर्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का लक्ष्य #PASSTHEPIN हैशटैग मूवमेंट के बारे में जानकारी पहुंचना है। कार्यक्रम के सहयोगियों में पि ऐ जी सी फाउंडेशन, एच एच एफ सी ट्रस्ट, बीट्स एवं कोकोमोजो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का सञ्चालन सुश्री प्रियसवारा द्वारा की गयी।

आपसे निवेदन है की इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए एक छोटी सी जगह दें! बिहार में महिलाओं के स्वास्थ पर कार्य करने में हम आपसे हमारे साथ आने की उम्मीद करते है। बिहार की महिलाएं आगे बढ़ेगी तभी बढ़ेगा बिहार।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *