Begusarai-Firing-Suspects

बिहार का बेगूसराय (Begusarai) इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि बेगूसराय के नेशनल हाईवे पर 30 किमी तक दो अपराधियों ने 11 लोगों को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। बिहार में खुलेआम हुए इस मौत के तांडव से जहां पूरा बिहार सेहमा हुआ है वहीं सरकार और पुलिस पर जनता का दबाव बनता जा रहा है। और इसी बीच पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें जारी कर दी गयी है। इसके साथ ही पुलिस ने इनकी पहचान करवाने वालों के लिए 50 हज़ार का इनाम रखा है।

NH-28 पर 30 किमी तक 11 लोगों को गोली मरने वाली अपराधियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी कर इनाम की घोषणा की है। बेगूसराय गोलीकांड के 2 दिन बीत जाने के बाद भी असली शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इधर पुलिस और प्रसाशन में खलबली मची हुई है। पुलिस 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में निकले कुछ सीसीटीवी फोटो में से जिले के कई मुख्य क्रिमिनल को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।

इस घटना के 40 घंटे बीत जाने के बाद तक पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है। बता दें कि इस 30 किलोमीटर तक चले गोलियों की गूंज के बीच में चार थाने पड़े। लेकिन पुलिस के हाथ शूटर्स नहीं लगे। 40 मिनट तक नेशनल हाईवे पर शूटर्स आतंक मचाते रहे। इस 30 किलोमीटर के बीच में अपराधियों ने अपने रस्ते में आये 11 लोगों को गोली मारी, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई। और 10 लोगों का इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि की इस मौत के तांडव के बीच 4 थाने पड़े। जिसमें से पहली घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां के गोधना में अपराधियों ने गोलीबारी की। इसके बाद शाम चार बजे के करीब यहीं से वारदात शुरू हुई थी। बदमाशों ने यहां एक फाइनेंस कर्मचारी विशाल कुमार (26) को गोली मार दी। दूसरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली की है। जिसमें पिढ़ौली निवासी 30 वर्षीय गौतम कुमार को गोली लगी। तीसरा थाना क्षेत्र है फुलवरिया जहां के मोती चौक पर गोलीकांड हुआ। यहां एक युवक दीपक कुमार को पीठ में गोली मार दी गई। वहीं चौथा थाना क्षेत्र है चकिया का है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *