job

चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (CNCI) ने स्पेशलिस्ट के 27 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के संबंध में संस्थान 03 सितंबर को प्रकाशित रोजगार समाचार पत्र में भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। CNCI की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें पढ़ सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार CNCI की ऑफिसियल वेबसाइट cnci.ac.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 3 सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट – 20 सितंबर 2022

रिक्त पदों का विवरण

स्पेशलिस्ट ग्रेड- 1 के लिए 10 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के लिए 17 पद निर्धारित हैं। इस प्रकार से कुल 27 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

योग्यता

अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में एमडी या डीएनबी या समकक्ष योग्यता रखने के साथ कम से कम 6 वर्ष का कार्यानुभव होना भी जरूरी है। वहीं कुछ पदों के लिए 9 वर्ष तक अनुभव मांगा गया है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि ओवदन योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें।

आयु सीमा

स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के लिए अधिकतम 45 वर्ष और स्पेशलिस्ट ग्रेड-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन

सीएनसीआई कोलकाता की इस भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट www.cnci.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदरन 20 सितंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

Official Notification

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *