boat-sank

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। जिसमें पटना के दियारा से घास लेकर लौट रही लोगों से भरी नाव डूब गयी। जी हां, पटना में गंगा नदी में 50 लोगों से भरी 2 नाव की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों नाव पानी में पलट गईं। दोनों नावों पर सवार सभी लोग नदी में डूब गए। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लोगों को नदी से निकाला जा चुका है। 12 लोग अब भी लापता हैं। SDRF की टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।

आपको बता दें कि यह हादसा गंगा के तेज बहाव के चलते दोनों नाव के बैलेंस बिगड़ने से हुआ। इसमें शाहपुर के दाउदपुर निवासी दस लोग लापता है। इनकी खोजबीन की जा रही है। सोमवार सुबह भी इनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार नाव पर 2 दर्जन से भी अधिक लोग सवार थे। जिसमें महिलाएं भी शामिल थी।

4 सितंबर, रविवार की शाम करीब 7 बजे दियारा से वापस लौटते समय नाव सोता के मुहाने पर पानी की तेज धार में पड़ गयी, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ने से नाव देखते ही देखते डूब गयी।

नाव डूबता देख इसमें सवार कुछ लोग नदी में कूद गए और तैरने लगे। इधर, नाव के डूबने की शोर सुनकर आसपास के नाविक बचाव में नाव लेकर भागे। और नदी में तैरते हुए लोगों को छानना शुरू कर दिया। हालांकि देर रात तक दस लोग लापता हैं। थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि लापता लोग दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के निवासी हैं। इनकी खोजबीन की जा रही है। संख्या घट-बढ़ सकती है।

गांव के लोगों ने शाहपुर थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में मदद मांगी, जिसके बाद शाहपुर थाना प्रभारी ने SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी लापता शख्स का शव नहीं मिला है।

ये हैं लापता :

  • रामाधार राय( 65 वर्ष)
  • मोती पंडित की पत्नी कंचन देवी (35 वर्ष)
  • डोरा राय की बेटी (40 वर्ष)
  • भोली कुमारी (12 वर्ष)
  • आरती कुमारी (14 वर्ष)
  • पूजन राय की पत्नी (40 वर्ष)
  • कुमकुम देवी,
  • विनोद राय (50 वर्ष),
  • छटू राय (60 वर्ष)
  • महेश राय

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *