Cyrus-Mistry

उद्योगपति और टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन (Former Chairman) साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मुंबई के पास एक कार दुर्घटना (Accident) में मौत हो गई। मुंबई से सटे महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) जिले में मिस्त्री की कार का एक्सीडेंट हुआ। घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई।

पालघर पुलिस के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। कार में चार लोग सवार थे। मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

मुंबई में एक पारसी परिवार में जन्मे मिस्त्री दिवंगत भारतीय अरबपति और निर्माण व्यवसायी पल्लोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे हैं। मिस्त्री, जो टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे, को अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था। रतन टाटा द्वारा रिटायरमेंट की घोषणा के बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। एन चंद्रशेखरन ने बाद में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *