Anant-Singh

बिहार के मोकामा जिले से बाहुबली नेता और पूर्व आरजेडी विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। लेकिन उनकी तबीयत अचानक खबर होने के कारण उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को 2 सितम्बर, शुक्रवार को पटना के पीएमसीएच (PMCH) में भेजा गया। जहां आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।

PMCH में भर्ती होने से पहले अनंत सिंह का जेल में ही इलाज किया गया। लेकिन जब उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई तो बाद में उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया। बता दें कि अनंत सिंह के घर से एके47 रखने के साथ साथअन्य मामलों में उन्हें सजा मिली है जिसे वे काट रहे हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को गुरुवार रात को सांस में तकलीफ होने लगी। उन्हें बीते कई दिनों से कब्ज की भी शिकायत थी। पहले जेल के डॉक्टरों ने ही उनका इलाज किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार को कई घंटों तक आईसीयू में रखा गया। जिसके बाद अब उनकी तबीयत में सुधार है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *