Gopalganj

बिहार का गोपालगंज जिला जहां से लालू यादव आते हैं। और इसी जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात भी सामने आ रही है। जिसने सभी को चौंका दिया है। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। और बच्ची के साथ इस तरह की दरिंदगी करने वाला आरोपी खुद एक किशोर है।

ये वारदात उस वक़्त की है जब बच्ची घर में अकेली थी। जिसका आरोपी ने फायदा उठाया। उसे बहाने से अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित बच्ची जब घर गयी तो उसने पूरी बात अपनी मां को बता दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की है।

आपको बता दें कि गोपालगंज के​​​​ कुचायकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल के लड़के ने एक 5 साल की बच्ची के साथ रपे किया। सोमवार को 5 साल की बच्ची के साथ 15 साल के किशोर ने रेप किया है। पुलिस ने पीड़ित मासूम का इलाज और मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि सोमवार को मासूम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी बीच पास के ही रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया। उस वक्त बच्ची घर में अकेली थी। पिता काम पर गए थे। मां भी घर में नहीं थी, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और उसे अकेला पाकर सुनसान जगह ले गया। जहां मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार की।

इसके बाद वारदात के बाद जब बच्ची घर लौटी तो उसने अपनी मां को सारी बातें बताई। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के परिजन के बयान पर स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *