Strike

शनिवार, 27 अगस्त को बिहार के नगर निकायों में सफाई व्यवस्था बाधित रहेगी। पटना नगर निगम सहित सभी नगर निकायों के कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने वाले हैं। जबकि पटना नगर निगम ने हड़ताल से निपटने की तैयारी कर लेने का दावा किया है। और साथ ही नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने चेतावनी दी है कि सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें किअपने मांग का समर्थन करते हुए निगमकर्मियों ने मौर्यालोक स्थित मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा और बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में संघ ने नगर निकाय कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। आंदोलन करने वाले कर्मियों की प्रमुख मांग दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण और 18000 -21000 न्यूनतम वेतन करना है।

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने बैठक कर खुद को हड़ताल से अलग रखने का फैसला लिया है। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा और बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने मौर्यालोक परिसर में आयोजित सभा में आरोप लगाए कि कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई हैं। हड़ताल रोकने की कोई पहल नहीं की गई। इसलिए आंदोलन करना मजबूरी है।

इससे लेकर उन्होंने कहा कि शनिवार, 27 अगस्त से राज्य स्तर पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल में सफाई कर्मचारी, कार्यालय में काम करने वाले कर्मी, जलापूर्ति शाखा के कर्मी सहित सभी कर्मी शामिल रहेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *