Nitish-Tejashwi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार, 24 अगस्त को विधानसभा में ‘महागठबंधन’ सरकार के बहुमत को साबित को लेकर विशेष सभा का आयोजन किया गया था। सदन के आज की बैठक में सबसे पहले विजय कुमार सिन्हा ने अपने स्पीकर पद से इस्तीफा दिया। और सदन की करवाई 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी थी। लेकिन फिर जब सदन की करवाई शुरू हुई तो महागठबंधन की सरकार सदन में अपने विश्वास मत साबित करने की कोशिश की।

विश्वास मत की साबित करने से पहले सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच काफी बात विवाद हुआ। लेकिन आखिरकार महागठबंध की सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। लेकिन इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर घर जल राज्य सरकार की योजना है।

“ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की योजना अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के तहत शुरू की गई थी। केंद्र की यह सरकार इसके लिए श्रेय की पात्र नहीं है।” इससे पहले, विधानसभा में, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के तीन दामाद हैं- ईडी, सीबीआई और आईटी। उन्होंने कहा कि बीजेपी इन एजेंसियों को उन लोगों पर लॉन्च करेगी, जिन्हें झुकाया या खरीदा नहीं जा सकता।

साथी ही तेजस्वी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के साथ उनकी साझेदारी चमत्कार करेगी। “यह एक लंबी पारी होगी।” इस बीच, भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जद(यू) राज्य में कभी भी अपने दम पर कोई चुनाव नहीं जीत सका है। उन्होंने कहा कि नीतीश केवल अपना डिप्टी बदलते हैं और सीएम बने रहना चाहते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *