Kapil Sharma

सबको अपनी फनी कॉमेडी से हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म ‘ज़्विगाटो’ (ZWIGATO) 47वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में वर्ल्ड प्रीमियर होने के लिए पूरी तरह तैयार है। नंदिता दास (Nandita Das) द्वारा लिखित और निर्देशित, इस फिल्म में कपिल को एक नया फूड डिलीवरी राइडर दिखाया गया है जो गिग इकॉनमी की दुनिया की खोज कर रहा है।

कपिल शर्मा ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “अप्लॉज एंटरटेनमेंट (Applause Entertainment) और नंदिता दास इनिशिएटिव्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी अभिनीत नंदिता दास द्वारा लिखित और निर्देशित हमारी फिल्म ZWIGATO का ‘कंटेम्पररी वर्ल्ड सिनेमा’ सेक्शन में प्रतिष्ठित 47वें TIFF में वर्ल्ड प्रीमियर होगा।”

इस फिल्म में शाहाना गोसवानी (Shahana Goswani) भी हैं, जो कपिल की पत्नी, एक गृहिणी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो अपने पति की आय का समर्थन करने के लिए पहली बार काम करना शुरू करती है। भुवनेश्वर, ओडिशा में सेट, यह फिल्म महामारी के बाद की दुनिया में एक ‘साधारण’ परिवार का क्या सामना करना पड़ता है, ये दिखाती है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *