Chuhiya

अवार्ड विनिंग निर्देशक हैदर काजमी (Haider Kazmi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चूहिया’ (Chuhiya) का इंतजार खत्म हुआ। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ‘मस्तानी’ (Mastani) पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म नारी सम्मान और भारत में शिक्षा प्रणाली, जाति व्यवस्था और लैंगिक असमानता को लेकर है। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में हैदर काजमी और अनुपमा प्रकाश (Anupama Prakash) नजर आ रहें हैं, जिनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा रहा है। इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रेस्पॉन्स मिला है।

क्राइम रोमांस जॉनर की फिल्म ‘चूहिया’ की शूटिंग जहानाबाद के काको में हुई है। इस फिल्म में फ़िल्म में 40 % बिहार के ही कलाकार हैं। चुहिया एक चुलबुली लड़की की कहानी है, जो “पाली” नामक एक छोटे से गाँव में एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रही होती है। लेकिन उस पर उसके ही गाँव के “उच्च जाति के लड़कों” की नजर पड़ती है और उसे अपने यौन उत्कंठा को पूरा करने के लिए किडनैप करता है। उसके बाद फिल्म की जर्नी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस फिल्म का एक मैसेज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, -‘अब भी संभल जा.. मत कर नारी का अपमान। लोक-संस्कृति‍ समृद्ध इसी से है नादान II कुलदेवी, कुल की रक्षक, कुल गौरव है I बहन-बहू-माता-बेटी यही सौरव है I’ आपको बता दें कि फिल्म ‘चूहिया’ में अनुपमा प्रकाश और हैदर काजमी के साथ अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी, अनिल यादव, अरूण कुमार, अक्षय वर्मा, अली खान, शर्मिला डे, सौरभ कुमार, अहद काजमी मुख्‍य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता अनिस काजमी और सह-निर्माता प्रीति राव कृष्‍णा हैं। वहीं, डायलॉग मनोज पांडेय का है। इस फिल्‍म में म्‍यूजिक अमन के श्‍लोक का है और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

यह फिल्म देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *