MonkeyPox

दिल्ली (Delhi) में शनिवार, 13 अगस्त को मंकीपॉक्स (MonkeyPox) का पांचवां मामला दर्ज किया गया है। संक्रमित की पहचान एक 22 साल की महिला के रूप में हुआ है, जिसे लोकनायक अस्पताल (Lok Nayak Jai Prakash Narayan Hospital) में एडमिट कराया गया है। फ़िलहाल महिला की हालिया ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है।

LNJP हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने नई एजेंसी ANI से बताया कि, “एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है और उसके टेस्ट का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। वर्तमान में 4 मरीज भर्ती हैं और एक को छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकी पॉक्स के कुल पांच मामले सामने आए हैं। वह कल पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।”

इस मामले के आने के बाद देश में मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या 10 तक पहुँच चुकी है। इनमें 5 दिल्ली से और 5 केरल से हैं। दिल्ली में मिले 5 संक्रमितों में से 3 नाइजीरियाई नागरिक हैं। देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल के कोल्लम (Kollam, Kerala) में पाया गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *