death death

बिहार के सिवान जिले से रक्षाबंधन के दिन एक बड़ी घटना घटी है। सिवान जिले में नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत डूबने से हो गई है। सिवान के आसांव में झरही नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं अन्य शख्स को आसपास के लोगों द्वारा बचा लिया गया है। और इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की एक ही परिवार के 4 लोगों के डूबने से परिवार और आसपास के लोगों के बीच शोक पसरा है। यह लोग शोक सभा के बाद नदी में स्नान करने पहुंचे थे उसी दौरान इन लोगों की डूबने से मौत हो गई।

मिल रही जानकारी के अनुसार सिवान जिले में आसांव थाने के कानपाकड़ गांव के पास झरही नदी में यह हादसा हुआ है। घर के सदस्य की मौत के बाद परिवार के लोग नदी किनारे इकट्ठा हुए थे। पीपल के पेड़ पर घंटे टांगने के बाद विस्तान कर रहे थे तभी डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई।

डूबने की खबर मिलने पर आसपास मौजूद लोग नदी किनारे पहुंचे और सभी शवों को ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और इधर हादसे की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। चार लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *