accident

बिहार के मजदूरों को लेकर अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिहार के बगहा से मजदूरी करने अरुणाचल प्रदेश गए 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में दर्जनों मजदूरों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।आपको बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब मजदुर सो रहे थे।

परिजनों तक मजदूरों की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया है। यह हादसा रात में सोने के दौरान चट्टान गिरने से हुआ। जिसमें बिहार के 3 तीन मजदूर की मौत हो गई।बता दें कि यह घटना अरुणाचल प्रदेश के करदाबी जिला के पालन में हुआ है। जिसमें कई मजदूरों के घायल होने की भी खबरें हैं।

घटना में घायल सभी मजदूर सड़क निर्माण के का काम करते थे। मृतकों में रामनगर के खटौरी गांव के बिन्द मुसहर, विजय मुसहर और चौतरवा थाना के सिकटौल के राजेश मुसहर शामिल है। वहीं, बगहा के ही आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं, जिनका करदाबी के जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ही गया हो गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *