Vande Bharat train

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) को टाटा स्टील (Tata Steel) द्वारा बनाई गई ‘फर्स्ट-इन-इंडिया’ 180 डिग्री घूमने वाली सीटें मिलेंगी। टाटा स्टील अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत के लिए बेहतरीन सीटों से लेकर डिजाइन तक हर चीज को बड़ी ही प्लानिंग के साथ तैयार कर रहा है। टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी वित्त वर्ष 26 तक अनुसंधान एवं विकास पर 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है और सितंबर 2022 से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में लगने वाली खास सीटों की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

इन सीटों को खास तरह से डिजाइन किया गया है जो 180 डिग्री तक घूम सकती है और इनमें विमानों की सीटों की तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। टाटा स्टील के कंपोजिट डिवीजन को वंदे भारत एक्सप्रेस के बैठने की व्यवस्था के लिए 145 करोड़ रुपये का थोक ऑर्डर मिला, जिसमें 22 ट्रेन सेटों के लिए पूर्ण बैठने की व्यवस्था की आपूर्ति शामिल है, जिसमें प्रत्येक ट्रेन सेट में 16 कोच हैं। यह पहली बार होगा जब सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में भारत निर्मित सीटें लगाई जाएंगी।

इन सीटों को फाइबर रिइंफोर्स्ड पॉलिमर (FRP) से बनाया जायेगा। इनके रखरखाव की लागत भी कम होगी। सीटों में प्रयुक्त FRP में हाई करोजन रेजिस्टेंस और कम रखरखाव लागत होगी। इसके अलावा, यह फायर रिटार्डेड प्रॉपर्टी के यूरोपीय स्टैंडर्ड के अनुरूप होगा, और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा और आराम प्रदान करेगा। सितंबर से इन सीटों की सप्लाई शुरू होगी और 12 महीनों में इसे पूरा किया जाएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *