tiger

आज पूरे दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day 2022) मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बाघों की विलुप्त हो रहीं प्रजातियों को बचाना और उनके संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है। बिहार में भी इस दिन को बाघों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जा रहा है। आज के अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर बिहार को चार नए बाघों का तोहफा भी मिला है।

दरअसल, पटना चिड़ियाघर (Patna Zoo) के नाम से मशहूर संजय गांधी जैविक उद्यान (Sanjay Gandhi Biological Park) में रॉयल बंगाल बाघिन सरिता के चार शावकों का जन्म हुआ है। इन चारों शावकों का नामकरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने किया। इस बात की जानकारी खुद बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह (Niraj Kumar Singh) ने दी। इन चार शावकों में एक का नाम मगध, दूसरे के नाम केसरी, तीसरे का नाम विक्रम और चौथे का नाम रानी रखा गया है।

ये तीन नर और एक मादा शावक स्वस्थ हैं। बिहार में दिन-प्रतिदिन बाघों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो की ख़ुशी की बात है। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंत्री नीरज कुमार सिंह ने राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *