Screw-Dheela

बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन सुपर हीरो (Action Super Hero) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर छाप छोड़े या न छोड़े लेकिन वो अपने जबरदस्त एक्शन्स से लोगों के होश जरूर उड़ा देते हैं। पिछले दिनों आई टाइगर की एक्शन फ़िल्में बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है। और अब एक बार फिर से टाइगर एक और एक्शन से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया है।

जी हां टाइगर श्रॉफ और करण जोहर (Karan Johar) के जोड़ी वाली मच अवेटेड फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ (Screw Dheela) का टटीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। 24 जुलाई, रविवार को करण जोहर ने फिल्म के अनाउंसमेंट को लेकर लोगोग को 25 जुलाई तक का इंतजार करने को कहा था। जिसके बाद आज फिल्म का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। ‘स्क्रू ढीला’ के टीज़र में टाइगर श्रॉफ को शुरू में चुप चाप मार कहते दिखाया जाता है। लेकिन एक लड़की के आवाज़ देने के बाद टाइगर अपने रियल अवतार में दीखते हैं। और चंद सेकण्ड्स में सभी को धुल चटाते दिखते हैं।

फिल्म का टीज़र लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। फैंस इस टीज़र पर अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं। मेकर्स दर्शकों का इंट्रेस्ट पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। और ‘स्क्रू ढीला’ का टीजर देखकर एक बात पक्के तौर पर कही जा सकती है कि टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म में साउथ फिल्मों जैसा एक्शन और ड्रामा देखने को मिल सकता है। बता दें कि इस फिल्म को शशांक खेतान (Shashank Khaitan) द्वारा डायरेक्ट की जा रही है जो करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) के बैनर तले बन रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *