Vedaant Madhavan

एक्टर आर माधवन (R Madhavan) का सिर इन दिनों गर्व से और ऊँचा हो गया है क्योंकि उनके बेटे वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, वेदांत माधवन ने चल रही 48वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप (48th Junior National Aquatic Championships) में ग्रुप I लड़कों के लिए 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में बीजू पटनायक स्विमिंग पूल में आयोजित किए गए तैराकी के इस कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने पिछले चैंपियन के 16 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़ा और एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

माधवन ने सोशल मीडिया पर इस एक्वाटिक चैंपियनशिप से अपने बेटे वेदांत का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वेदांत तैरते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड से कंमेटेटर की आवाज़ आ रही है, जो कह रहे हैं, “लगभग 16 मिनट, इन्होंने अद्वैत पेज का रेकॉर्ड 780 मीटर मार्क पर तोड़ दिया है।” माधवन ने इसके साथ कैप्शन लिखा, “कभी भी ना मत कहिए। 1500 मीटर फ्रीस्टाइल का नेशनल जूनियर का रेकॉर्ड टूट चुका है।”

बता दें की वेदांत ने अद्वैत पेज (Advait Page) के वर्ष 2017 में बनाए गए 16: 06.43 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 16: 01.73 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया। इस चैंपियनशिप में उन्होंने कर्नाटक के अमोघ आनंद वेंकटेश (Amogh Anand Venkatesh) को हराया जिन्होंने 16:21:98 सेकेंड का टाइम लगाया और बंगाल के शुभजीत गुप्ता (Shubhojeet Gupta) ने 16:34:06 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

इससे पहले भी वेदांत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने डेनमार्क ओपन स्विमिंग मीट (Danish Open Swimming Meet) में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। वेदांत ने 10 तैराकों के फाइनल में 15.57.86 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं, उन्होंने डेनिश ओपन (Danish Open) में पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में भारत की झोली में गोल्‍ड मेडल डाला था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *