Liquor

बिहार और बंगाल बॉर्डर पर 300 से अधिक लीटर शराब बरामद किया गया है। बिहार के पूर्णिया-बंगाल बॉर्डर के पास स्थिल दालकोला चेकपोस्ट पर दो ऑटो से 352 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इसके साथ ही शराब की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग ने कार्रवाई कर दालकोला चेकपोस्ट पर दो ऑटो से अलग अलग ब्रांड के कुल 352 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों में दालकोला का सैयदुर रहमान के अलावा सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का रवीन्द्र शर्मा और नन्दु यादव भी शामिल है। उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों ऑटो से शराब की बरामदगी की गयी है। शराब कारोबारी ऑटो में तहखाना बना कर शराब की खेप ला रहा था। उत्पाद पुलिस ने ऑटो नंबर बीआर 11 जे-9788 और दूसरा बगैर नंबर ऑटो को अपने हिरासत में ले लिया है।

उत्पाद अधीक्षक ने यह भी बताया कि अभियुक्त सैयदुर रहमान के ऑटो से 238 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। जिसमें 132 लीटर बियर शामिल है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त रर्वीन्द्र शर्मा एवं नन्दु शर्मा के ऑटो से 113.880 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। ये दोनों बगैर नंबर के ऑटो से शराब की खेप सहरसा ले जा रहे थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *