Commonwealth Games 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 215 खिलाड़ियों, 107 अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों सहित 322 सदस्यों की घोषणा हुई है।

भारतीय टीम में कुछ प्रमुख नामों में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया शामिल हैं। इसके अलावा मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन मनिका बत्रा, विनेश फोगाट के साथ-साथ 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तजिंदरपाल सिंह तूर, हिमा दास और अमित पंघल भी दल का हिस्सा हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई 2022 से बर्मिंघम में शुरू होने वाले हैं। इंग्लैंड तीसरी बार इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। भारत के लिए, यह प्रतिष्ठित आयोजन में देश की 18वीं उपस्थिति होने जा रही है। इसके अलावा, भारतीय महिला क्रिकेट टी20 टीम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होगी। भारत ने 1934 में कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू किया था। अब तक भारत ने 503 पदक जीते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *