अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक्टिंग की बात करें तो अक्षय हर जॉनर की एक्टिंग करने में महारत हासिल कर चुके हैं। हाल ही में आई अक्षय की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में उनके राजा के अवतार को खूब पसंद किया गया। फैंस से लेकर क्रिटिस ने भी अक्षय के इस जॉनर की तारीफ की। और अब एक बार फिर से फैंस का दिल जितने के लिए अक्षय अपनी एक और बेहतरीन फिल्म लेकर अपने फैंस के लिए आने वाले हैं। जिसका नाम “कैप्सूल गिल” (Capsule Gill) है।
इस फिल्म को लेकर अक्षय काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म से संबंधित उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फिल्म के सेट से अक्षय का लुक रिवील होने के बाद यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। और अब फिर से अक्षय की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अक्षय एक पगड़ीधारी सिख के रूप में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फिल्म को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
आनंद एल राय के डायरेक्शन में ‘रक्षा बंधन’ के प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘कैप्सुल गिल’ से अक्षय कुमार का दूसरा लुक लीक हो चूका है। इससे पहले अक्षय का एक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद मेकर्स ने उसे बतौर फर्स्ट लुक जारी कर दिया था। लेकिन अब फिल्म के सेट से अक्षय का दूसरा लुक सामने आया है। इस फिल्म को टीनू सुरेश (Tinu Suresh) डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल (Jaswant Singh Gill) की सच्ची घटना पर आधारित है।
जसवंत सिंह गिल के बारे मेब आपको बता दें कि, उनको कोयले की खान का कोह-ए-नूर, कैप्सूल मैन जैसे नामों से जाना जाता रहा है। अमृतसर में पैदा हुए इंजीनियर गिल ने आईआईटी आईएसएम से इंजीनियरिंग की थी। 1965 बैच के छात्र रहे जसवंत सिंह गिल ने 13 नवंबर 1989 में पश्चिम बंगाल की महावीर कोयला खान में 300 फीट नीचे फंसे 65 कोयला कर्मियों की जान बचाई थी। उस समय वे एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर थे। इन श्रमिकों की जान बचाने के लिए इंजीनियर गिल ने स्टील का कैप्सूल बनाया था। उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 1991 में सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया था।
