corona

देश के बाकि राज्यों सहित बिहार में भी कोरोना अपना पैर पसारता जा रहा है। हर दिन बिहार में कोरोना के नए मामले हैरान करने वाले आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में बिहार में मिले नए संक्रमितों की संख्या 422 है। जिसके बाद बिहार में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या हजार का आंकड़ा पार कर चूका है। लोगों के बीच कोरोना तेजी से पांव फैला रहा है।

पटना में शुक्रवार, 8 जुलाई को 164 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार पहुंच चुकी है। पटना में अभी कुल 1068 संक्रमित सक्रिय हैं। वहीं, पटना एम्स में कोरोना से एक युवती की मौत हो गई। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी मौत हो गयी।

पिछले चार दिनों से पटना में लगातार एक सौ से अधिक कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं। पटना में 38 दिनों में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पार पहुंची है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार PMCH में हुई कोरोना जांच में छह नये संक्रमित मिले हैं। पीएमसीएच में हुई जांच में मिले संक्रमित बैरिया, बिहटा, पटना, मीठापुर, राजीव नगर इलाके से हैं।

मिल रहे नए संक्रमितों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। ज्यादातर लोग किसी दूसरी बीमारी का इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं तो जांच में उनके कोरोना संक्रमित होने का पता चल रहा है। कुछ लोग मामूली सर्दी-खांसी और बुखार के साथ गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वैक्सीनेशन के कारण कोरोना का घातक असर नहीं दिख रहा है।

बता दें कि कोरोना जांच अभियान के तहत 8 जुलाई को पटना में सर्वाधिक 164 नए कोरोना संक्रमित मिले। और पुरे बिहार में कुल 422 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 16 हजार 443 सैम्पल की कोरोना जांच की गई और संक्रमण दर 0.36 फीसदी दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में 254 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। राज्य में कोरोना के वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1741 पर पहुँच चुकी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *