modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 6 जुलाई, 2022 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अग्रदूत (Agradoot) समूह के समाचार पत्रों के स्वर्ण जयंती (Golden Jubilee) समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा (Dr. Himanta Biswa Sarma), जो अग्रदूत की स्वर्ण जयंती समारोह समिति के मुख्य संरक्षक हैं, भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अग्रदूत की शुरुआत असमिया द्वि-साप्ताहिक (Assamese Bi-weekly) के रूप में हुई थी। इसकी स्थापना असम के वरिष्ठ पत्रकार कनक सेन डेका (Kanak Sen Deka) ने की थी। 1995 में, दैनिक अग्रदूत (Dainik Agradoot), एक दैनिक समाचार पत्र शुरू किया गया था और यह असम की एक विश्वसनीय और प्रभावशाली आवाज के रूप में विकसित हुआ है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *