Draupadi Murmu

देश में इसी महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। और NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान भी कर दिया गया है। देश में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उतरा गया है। और इसी सिलसिले में द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही हैं। NDA की राष्ट्रपति दावेदार द्रौपदी मुर्मू समर्थन की उम्मीद लिए आज, 5 जुलाई को पटना आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे विशेष विमान से वे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगी।

पटना पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू पुराना सचिवालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एनडीए नेताओं से समर्थन मांगने को लेकर चर्चा के लिए होटल मौर्य जाएंगी। द्रौपदी मुर्मू पटना में करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद डेढ़ बजे गुवाहाटी के लिए निकलेंगी।

बिहार के श्रम मंत्री व राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रभारी जीवेश मिश्रा ने यह जानकारी दी। श्रीमती मुर्मू एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी और उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगी। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति प्रत्याशी हैं जो आदिवासी समाज से आती हैं।

बात उनके कामों की करें तो बता दें कि द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। बीजेपी नीत एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू का नाम का लेकर सबको चौंका दिया था। NDA के इस प्रत्यासी के समर्थन में वैसी पार्टियों का भी समर्थन मिला जो आदिवासी समाज से जुड़ी राजनीति करते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *