Alia-Ranbir

बॉलीवुड एक्टर Alia Bhatt और Ranbir Kapoor काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अप्रैल महीने में दोनों ने शादी की थी। और शादी के जस्ट बाद ही दोनों अपने कामों पर लौट गए। लेकिन आज सुबह ही आलिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक बड़ी शेयर की है। सोमवार को सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। और जिसे देखने और जानने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। और सोशल मीडिया पर उनको बधाई दे रहे हैं।

आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा करते हुए अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट से एक तस्वीर साझा की है। आलिया ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि, “हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।” इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक शेरनी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक शेर और उसके एक बच्चे को देखा जा सकता है। आलिया की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शादी के दो महीने बाद आई है, जब दोनों ने अपने बांद्रा स्थित घर में एक गुपचुप तरीके से शादी की थी।

रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों से घिरे एक निजी समारोह में शादी की। अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने के बाद से, यह जोड़ी अपने कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए सीधे चली गई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *