बिहार में मानसून पूरी तरह फैल चूका है। उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में मानसून अभी उतना सक्रिय नहीं हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार, 25 जून को राज्य के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के अररिया, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गयी है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर समेत बिहार के सभी जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान है।
इस अलर्ट को जारी करते हुए विभाग द्वारा लोगों को घर में रहने की की सलाह दी गयी है। मौसम विभाग ने लोगों से पक्के मकान में रहने को कहा है। साथ ही बिजली के खंभे और ऊंचे पेड़ पौधों से दूरी बनाए रखने का निर्देश भी दिया है।
आपको बता दें कि बीते दिन अररिया में गर्मी का पारा 34 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर रहा था। वहीं सुपौल में ये तापमान 33.2 डिग्री तक पहुंचा था। साथ ही मधुबनी में भी इसी प्रकार की गर्मी देखी गई थी।
