modi yoga

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कर्नाटक के विरासत शहर मैसूर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) के आठवें संस्करण के मुख्य कार्यक्रम में योग किया। मैसूर पैलेस मैदान (Mysore Palace Grounds) में प्रधानमंत्री के साथ योग समारोह में 15,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने योग किया।

प्रधानमंत्री ने कहा की भारत ऐसे समय में योग दिवस मना रहा है जब देश अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष, “अमृत महोत्सव” का जश्न मना रहा है। योग दिवस की यह व्यापक स्वीकृति, “भारत की उस अमृत भावना की स्वीकृति है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा दी।” योग जीवन का एक तरीका बनता जा रहा है और स्वास्थ्य, संतुलन और सहयोग के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

देश भर में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं जो भारत के गौरवशाली इतिहास के साक्षी रहे हैं और सांस्कृतिक ऊर्जा का केंद्र रहे हैं। इस वर्ष उत्सव का थीम “मानवता के लिए योग” (Yoga For Humanity) है। इससे पहले योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में योग किया। इस कार्यक्रम में कई बच्चे और अन्य लोग भी शामिल हुए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *