nasa

जीवन के संकेतों को खोजने के उद्देश्य से बंजर लाल ग्रह मार्स (Mars) पर चलते हुए, पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने पृथ्वी के पड़ोसी पर एक और दिलचस्प विशेषता पाई है। दरअसल, मंगल ग्रह पर नासा (NASA) के पर्सिवरेंस रोवर ने हाल ही में इसकी एक अनोखी तस्वीर खींची है, जिसमें एक सांप के सिर के आकार का चट्टान (Snake-Head Rock) दिखाई दे रहा है। पर्सवेरेंस रोवर ने अपने राइट मास्टकैम-जेड (Mastcam-Z) कैमरे का उपयोग करके यह इमेज हासिल की।

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में रोवर की मिशन टीम के अनुसार, यह नई तस्वीर पिछले फरवरी में लैंडिंग के बाद से मंगल ग्रह पर 466 वें दिन पर कैप्चर की गई थी। इस तस्वीर में बाईं ओर, एक छोटा बॉल नुमा पत्थर, चट्टान के बड़े स्लैब पर टिका हुआ दिख रहा है। वहीं दाईं ओर, चट्टान का एक ऐसा समूह दिख रहा है जिसमें एक चट्टान खुले मुंह वाले सांप की तरह दिख रहा है।

पर्सिवरेंस, एक कार के आकार का मार्स रोवर है जिसे नासा के मार्स 2020 मिशन के हिस्से के रूप में मंगल ग्रह पर जेज़ेरो क्रेटर का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पर्सिवरेंस रोवर के दो मुख्य मिशन हैं, पहला मंगल पर प्राचीन जीवन के संकेतों की खोज करना, यदि यह कभी अस्तित्व में था, और दूसरा भविष्य में पृथ्वी पर लौटने से पहले वहां से नमूने इकट्ठे करना। इस काम के लिए जेज़ेरो क्रेटर का प्राचीन डेल्टा, सबसे अच्छी जगह है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *