Siddhanth- Shraddha Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। उन्हें ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि सिद्धांत उन 6 लोगों में शामिल है, जिन्हें कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाया गया।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली ड्रग्स लेने के संदेह में 35 लोगों के नमूने टेस्टिंग के लिए भेजे। सिद्धांत कपूर का सैंपल उन छह में से था जो ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उनका सेवन किया।

हिंदी फिल्म स्टार शक्ति कपूर के बेटे, सिद्धांत कपूर भी एक अभिनेता हैं जिन्होंने 2020 की वेब सीरीज ‘भौकाल’ में चिंटू डेढ़ा के कैरेक्टर को प्ले किया है। उन्होंने ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘अग्ली’, ‘हसीना पारकर’, ‘चेहरे’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘भूल भुलैया’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *