छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission, CGPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ( Ayurveda Medical Officer) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्तियां मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत की जाएंगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 8 जून 2022 को दोपहर 12 बजे से 27 जून तक
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की तिथिः 27 जून 2022 को रात 11.59 बजे तक
पदों का विवरण
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी – 132 पद
योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में बैचलर डिग्री हो। साथ ही उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
आयु सीमा
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
वेतनमान
उम्मीदवार को 56,100 से 1,77,500 रुपये (वेतन मैट्रिक्स लेवल-12) की सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में परफॉरमेंस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर की जएगी।
आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के निवासी आवेदकों के लिए 400 रुपये आवेदन सुल्क है। वहीं राज्य के स्थानीय निवासी आवेदकों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क 30 रुपये के साथ जीएसटी शुल्क देय होगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 28 जून 2022 से दोपहर 12 बजे से 2 जुलाई 2022 को रात 11.59 बजे तक किया जा सकता है।
त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकता है।
वहीं आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सशुल्क त्रुटि सुधार 3 जुलाई 2022 को दोपहर 12 बजे से 7 जुलाई 2022 को रात 11.59 बजे तक किया जा सकता है।
त्रुटि सुधार के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये देना होगा।
शुल्क के साथ ही त्रुटि सुधार केवल एक बार ही ऑनलाइन किया जा सकेगा।
Official Notification – Direct Link
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
