priyanka farhan hritik

भारत, जहां एक तरफ महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है तो वही दूसरी ओर उन्हें समाज के कई प्रताड़नों को सहना भी पड़ता है। दुनिया भर में भारत, महिलाओं के लिए रेप कैपिटल बनता जा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जिस दिन अखबार में 1-2 रेप या सामूहिक रेप की घटना ना लिखी हो। आज भारत में भले ही महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर समाज में अपना नाम और वजूद स्थापित करने मे लगी हुई हैं। लेकिन इसी समाज में शराफत का मुखौटा ओढ़े कई जानवर है जो समय देखते हैं महिला को फिजिकली एसॉल्ट (Physically Assault) करने की कोशिश करते हैं। या फिर उनके साथ दुष्कर्म करते हैं।

देश में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं ना घटे इसके लिए सरकार द्वारा कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक परफ्यूम के विज्ञापन ने देशभर में हंगामा मचा रखा है। परफ्यूम के ब्रांड ने एक ऐसा ऐड बनाया है जिस पर विवाद होना क्लास में भी है। इस विज्ञापन को देखने के बाद कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की और इसे रेप को बढ़ावा देना बताया है। बॉलीवुड से हॉलीवुड में नाम कमा चुके देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर रिचा चड्ढा स्वरा भास्कर जैसे कई एक्टर्स ने इस विज्ञापन के बारे में अपनी राय रखी है। परफ्यूम ब्रांड का यह विज्ञापन महिलाओं के साथ गैंगरेप को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।

इस विज्ञापन को देखने के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ट्वीट कर इस विज्ञापन के बारे में लिखा, ” ‘शर्मनाक और घृणित’। इस विज्ञापन को हरी झंडी दिखाने के लिए कितने स्तरों की मंजूरी लेनी पड़ी होगी…कितने लोगों ने सोचा कि यह ठीक था? मुझे बहुत खुशी है कि कुछ लोगों को यह बुरा लगा और ये मुद्दा खड़ा किया गया है। इसपर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।”

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने भी अपना गुस्सा निकालते हुए ट्वीट पर लिखा, “इन्हें बदबूदार बॉडी स्प्रे कहें या यूं कहें कि ‘गैंगरेप’। इस एड को किसने और क्या सोचकर बनाने की अनुमति दी है…शर्मनाक है।”

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस विज्ञापन का पर लिखा, “इस परियोजना से जुड़ी पूरी टीम कैसे सोच सकती है कि इसे बनाना और दिखाना ठीक था?”

https://twitter.com/RichaChadha/status/1533055976542068736?t=dhDnn8Hdq5chFrfYTG7LFw&s=19

वहीं इस विज्ञापन पर अपनी भड़ास निकालते हुए ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) ने लिखा, “यह एड कोई दुर्घटना नहीं है। कोई भी विज्ञापन एक एड को बनाने के लिए इसे कई स्तरों से गुजरना पड़का है। क्रिएटिव, स्क्रिप्ट, एजेंसी, क्लाइंट, कास्टिंग और ना जाने क्या-क्या। क्या हर कोई सोचता है कि रेप एक मजाक है?”

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *