Kolkata-Police-On-KK-Death

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (KK) की मौत ने पुरे बॉलीवुड सहित फैंस को झकझोर के रख दिया है। कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुए उनके मौत के बाद कोलकाता पुलिस द्वारा एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर केके के शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में ‘असामान्य मौत’ का मामला दर्ज किया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट शो के बाद केके होटल में गिर गए थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और अब सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ की मौत पर कोलकाता पुलिस ने ‘अप्राकृतिक मौत’ (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है। यह मामला न्यू मार्केट थाने में दर्ज किया गया है।

सिंगर केके मंगलवार, 31 मई को कोलकाता में एक शो से लौटने के बाद न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के ग्रैंड होटल में गिर गए। जिसके बाद उनको शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

India Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके चेहरे और सिर पे चोंट के निशान हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बुधवार, 1 जून को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ग्रांड होटल में सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और होटल के कर्मचारियों और कार्यक्रम के आयोजकों से बात करेगी।

केके को प्लेबैक सिंगर के रूप में एआर रहमान के हिट गाने ‘कल्लूरी साले’ और ‘हैलो डॉक्टर’ के साथ ब्रेक मिला। बॉलीवुड में उन्होंने गुलजार की माचिस से ‘छोड़ आए हम’ का एक छोटा सा हिस्सा गाकर शुरुआत की। हालाँकि, उनका पहला पूर्ण बॉलीवुड गाना 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का बेहद लोकप्रिय सांग ‘तड़प तड़प के’ था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *