Shahi-Litchi

बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीचियां अपने स्वाद के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। लेकिन डिमांड के बावजूद भी देश के महानगरों तक मुजफ्फरपुर की शाही लीची नहीं पहुंच पा रही है। आपको बता दें, दरभंगा एयरपोर्ट से मुजफ्फरपुर की शाही लीची बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, मुंबई और दिल्ली नहीं पहुंच पा रही है। जिस कारण किसानों की जेब पर काफी असर पड़ रहा है।

और इसका कारण यह है कि सुरक्षा कारणों से दरभंगा एयरपोर्ट प्रबंधन ने दूसरी शिफ्ट में लीची की ढुलाई से अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसके बाद अब संघ के माध्यम से किसान नागरिक उड्डन मंत्रालय व स्थानीय सांसद से हस्तक्षेप की मांग कर रहे है। दरभंगा एयरपोर्ट से रोजाना 6 शहरों के लिए 12 फ्लाइट से लीची भेजने की योजना है। रोजाना 12 टन लीची दरभंगा एयरपोर्ट से भेजनी है, लेकिन अब महज मुश्किल से एक से दो टन लीची फ्लाइट से भेजी जा रही है।

20 मई को दरभंगा एयरपोर्ट से लीची भेजने की शुरुआत की गयी थी। सुबह 10 से दोपहर 12 और दोपहर 12 से दो बजे के बीच दो शिफ्ट में 12 टन लीची भेजे जाने की सहमति किसानों, व्यवसायियों और एयरपोर्ट प्रबंधन के बीच बनी थी। सुबह वाली शिफ्ट में लीची जा रही है, लेकिन दोपहर वाली शिफ्ट में लीची नहीं भेजी जा पा रही है। क्योंकि अधिकारी व कर्मी सुरक्षा मंजूरी के अभाव में दूसरी शिफ्ट में लीची भेजने से हाथ खड़े कर रहे हैं जबकि मुजफ्फरपुर के किसान व व्यवसायी को दूसरी शिफ्ट में लीची भेजने में सहूलियत होती है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *