Bas Karo Aunty

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari), अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwiny Iyer Tiwari) के साथ एक यंग-एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का नाम ‘बस करो आंटी!’ (Bas Karo Aunty!) होगा, जिसमें इश्वाक सिंह (Ishwak Singh) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) मुख्य भूमिका में होंगें।

नितेश तिवारी ने इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हमारे अगले ‘बस करो आंटी’ की घोषणा करके उत्साहित हूँ, जो की एक बाहरी शोर वर्सेज आंतरिक आवाज का अनुसरण करने के बारे में एक युवा और हल्की-फुल्की कहानी है।” यह फिल्म वरुण अग्रवाल (Varun Agarwal) की बेस्टसेलर ‘हाउ आई ब्रेव्ड अनु आंटी एंड को-फाउंडेड अ मिलियन डॉलर कंपनी’ (How I Braved Anu Aunty and Co-Founded a Million Dollar Company) का अडॉप्टेशन है।

फन, इमोशनल और कमिंग ऑफ़ ऐज के पलों से भरपूर, इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है और इसे पूरे मुंबई में शूट किया जाएगा। यह फिल्म आज के युवाओं के वास्तविक जीवन के अनुभव और उनकी दुविधा, एक नए जीवन पथ पर चलने और अपने सपनों का पीछा करने के रोमांच, जोखिम और रोमांस के बारे में होगा। यह फिल्म मजाक के माध्यम से एक मनोरंजक और प्रेरक कहानी बताएगा और युवा भारत की उत्साही और उद्यमशीलता की भावना को कैप्चर करेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *