Boney Kapoor

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का मामला सामने आया है। बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर करीब 4 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। जब कपूर को पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकल गए हैं तो उन्होंने इस बारे में बैंक से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की।

IPC और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) के प्रावधानों के तहत बुधवार को अंबोली पुलिस स्टेशन (Amboli Police Station) में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 9 फरवरी को कपूर का डिटेल और पासवर्ड प्राप्त कर पांच फर्जी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में कपूर के खाते से 3.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बोनी कपूर को इस धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब उनके बैंक के एक कार्यकारी ने 30 मार्च को क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के लिए फोन किया। इसके बाद कपूर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।

कपूर ने पुलिस को बताया कि न तो किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी और न ही उन्हें इस बारे में कोई फोन आया। पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि कपूर द्वारा कार्ड का उपयोग करने के दौरान किसी ने डेटा प्राप्त किया था। इस मामले में पता चला है कि कपूर के कार्ड से पैसे गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गए। हालाँकि, जांच अभी भी चल रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *