मॉयल लिमिटेड (MOIL Limited) में नौकरी करने का मन बना रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इसके लिए MOIL ने कार्मिक अनुशासन में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार MOIL की आधिकारिक वेबसाइट moil.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि -14 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 04 जून
कुल पदों की संख्या
4
योग्यता
उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लेबर वेलफेयर में विशेषज्ञता के साथ सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) / OBC (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर) / EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹590 की गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना होगा।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 4 जून को 30 वर्ष होनी चाहिए।
