उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल (AE) ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कुल 14 वैकेंसी निकाली गई हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट uppcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
14 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षित सीट
6 पद अनारक्षित हैं। 1 पद ईडब्ल्यूएस, 5 पद ओबीसी, 2 पद एससी के लिए आरक्षित हैं।
योग्यता
सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक। या सिविल इंजीनियर लंदन इंस्टीट्यूशन के एसोसिएट मेंबर।
आयु सीमा
21 वर्ष से 40 वर्ष। उत्तर प्रदेश के एससी व ओबीसी(नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
वेतनमान
7वां वेतनमान। (पेय मैट्रिक्स – 10, 59500 | महंगाई भत्ता व अन्य भत्ते)
आवेदन फीस
यूपी के रहने वाले एससी वर्ग – 826 रुपये
अनारक्षित व ओबीसी – 1180 रुपये
सिलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरव्यू से होगा। CBT में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, कानपुर, बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ में होंगे।
प्रश्न पत्र के 75 प्रतिशत प्रश्न बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग से होंगे। 10 प्रतिशत जनरल नॉलेज से, 10 प्रतिशत रीजनिंग व एप्टीट्यूड से और 5 प्रतिशत जनरल हिंदी से होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। अगर परीक्षार्थी ज्यादा होते हैं तो एग्जाम एक से ज्यादा शिफ्ट में कराया जाएगा। ऐसी सूरत में मेरिट के लिए नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला अपना जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती का सिलेबस गेट 2022 वाला ही होगा।
Official Notification – Direct Link
