kanika kapoor

बेबी डॉल गाने से अपने आवाज़ का जादू बिखेरने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) विवाह के बंधन में बंध गयी है। कनिका ने NRI बिजनेसमैन गौतम हाथीरमाणी (Gautam Hathiramani) से शादी कर ली है। इस जोड़े ने लंदन के एक पांच सितारा होटल में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक निजी समारोह में शादी के सात फेरे लिए। कनिका की ये दूसरी शादी है।

दोनों दूल्हा-दुल्हन काफी खूबसूरत लग रहे थे। कनिका कपूर ने लाइट सैल्मन पिंक लहंगा-चोली पहना था। इसके साथ उन्होंने रेड स्टोन वाले हार और चोकर के साथ पिंक चूड़ियां और दुप्पट्टा पहना था। वहीं, गौतम ने सफेद शेरवानी और चूड़ीदार के साथ गले में चमकता हार पहना था। उन्होंने ब्राउन लेदर बूट्स और पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया।

कनिका ने पहली शादी 18 साल की उम्र में की थी और उनका तलाक 2012 में हुआ था। उन्होंने पहले राज चंडोक (Raj Chandok) नाम के एक NRI से शादी की थी, और साथ में उनके तीन बच्चे- अयाना, समारा और युवराज हैं। तलाक के बाद उन्होंने म्यूजिक से दिल लगाया और उससे अपना करियर बनाया। कनिका ने चिट्टियां कलाइयां, तुकुर तुकुर, गेंदा फूल और ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा सहित कई हिट गाने दिए हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *