students

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (PG) में नामांकन के लिए पहले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) के तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी गुरुवार, 19 मई को यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीशन कुमार ने दी है।

जारी अधिसूचना के साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। छात्र नामांकन के लिए 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन विंडो 19 मई, गुरुवार देर शाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) CUET-PG 2022 का आयोजन करेगी।

संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा जुलाई के आखिरी हफ्ते में आयोजित की जायेगी। जो कंप्यूटर आधारित रहेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों में भी सीयूईटी-पीजी के मेरिट स्कोर से पीजी के विभिन्न प्रोग्राम में नामांकन ले सकते हैं।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-2022) UG कोर्स में एडमिशन के लिए CUET के ऑफिसियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 22 मई शाम 5 बजे तक भर सकते हैं। सीयूईटी की मेरिट से सभी 44 सेंट्रल यूनिवर्सिटियों और करीब 72 अन्य यूनिवर्सिटियों ने ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन होगा। एनटीए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार करीब छह लाख छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। सीयूईटी 2022 के लिए बिहार से 20 हजार से अधिक आवेदन अब तक प्राप्त हुए हैं।

PG में आवेदन करने का – Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *