urvashi rautela

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने 75वें वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। अपने डेब्यू में उर्वशी रौतेला किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। उनके गाउन में एक स्टेटमेंट स्लीव दिखाई दे रही थी। उनके गाउन को टोनी वार्ड (Tony Ward) ने डिज़ाइन किया है।

उर्वशी ने अपने शानदार गाउन की एक झलक इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने कैप्शन लिखा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022। ड्रीम डेब्यू। धन्यवाद भगवान।” इस गाउन में उर्वशी डिज्नी प्रिंसेस जैसी लग रहीं थीं। इस वाइट ड्रेस के साथ ही एक्ट्रेस ने स्कार्लेट रेड लिप्स के साथ बोल्ड मेकअप किया था। वहीं अभिनेत्री ने स्टाइलिश ईयररिंग्स और ब्रेसलेट भी पहन रखा था।

उर्वशी ने अपनी पहली तमिल फिल्म ‘द लीजेंड’ (The Legend) के पोस्टर लॉन्च के लिए इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया। उर्वशी रौतेला के अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन, हिना खान, अदिति राव हैदरी और भारत के कई अन्य प्रमुख एक्ट्रेस भी रेड कार्पेट पर चलेंगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *