Cannes-Film-Festival-2022

17 मई से शुरू होने जा रहा सिनेमा जगत का सबसे बड़ा इवेंट ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival)। इस समारोह पर पुरे दुनिया की नज़र बनी रहती है। क्योंकि यह सिर्फ सिनेमा के लिए जाने जाना वाला इवेंट नहीं है बल्कि फिल्म समारोह, फिल्म स्क्रीनिंग के अलावा, भव्य संगठनों और फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जाना जाता है, जिन्हें रेड कार्पेट पर उतारा जाता है। जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हसीन हसीनाएं शिरकत करती हैं। और लोग इस बार इंतज़ार कर रहे हैं कि कौन कौन इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने आ रही है।

इस बार रेड कार्पेट पर फिल्मी दुनिया की कई हसीनाएं अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) तो पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके अलावा कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) से लेकर नयनतारा (Nayanthara) तक कई एक्ट्रेसेस जलवा बिखेरेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें दीपिका इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर की अध्यक्षता करेंगी। इस बार के इवेंट में इवेंट में बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ की एक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरेंगी। कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन, हिना खान, हेली शाह जलवा बिखेरने आ सकती हैं। लेकिन अभी तक ऐश्वर्या राय के इवेंट में शामिल होने की खबर कंफर्म नहीं हुई है।

इन सब के अलावे इस बार कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं एक्ट्रेस हेली शाह, पूजा हेगड़े, नयनतारा, तमन्ना भाटिया और अदिति राव हैदरी। जो इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगी। ये हसीनाएं पहली बार रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाएंगी। हर साल सिनेमा जगत की टॉप हीरोइनें कान्स का हिस्सा बनती हैं। ये एक्ट्रेस इवेंट का हिस्सा ब्रांड प्रमोशन के लिए करती हैं। जैसे ऐश्वर्या लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर थीं और इस वजह से वह कान्स का हिस्सा बनती थीं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *