Akshay Kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार दुसरी बार कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। इसके चलते वह अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसलिए एक्टर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले थे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘मैं कांस 2022 में भारत के पवेलियन में हमारे सिनेमा का प्रचार करने के लिए जाने के लिए उत्सुक था लेकिन मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl अब मैं आराम करूंगाl मैं अनुराग ठाकुर और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूंl मुझे वहां नहीं जाना खलेगाl’

अक्षय कुमार को इसके पहले भी कोरोना हुआ था लेकिन उन्होंने अपना ध्यान ठीक से रखा था और वह जल्दी ठीक हो गए थेl अक्षय कुमार फिटनेस फ्रीक एक्टर माने जाते हैl वह अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैl इसके अलावा वह खान-पान में भी बहुत सावधानी बरतते हैl

Join Telegram

Join Whatsapp