इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (India Post Payments Bank Limited, IPPB) ने जीडीएस यानि ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 650 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईपीपीबी की ऑफिसियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें, इन पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं इन पदों पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत तिथि- 10 मई, 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 20 मई, 2022
फीस जमा करने की लास्ट डेट- 20 मई, 2022
आवेदनों को प्रिंट करने की अंतिम तिथि- 4 जून, 2022
ऑनलाइन परीक्षा संभावित तिथि- जून, 2022
आईपीपीबी जीडीएस रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक वैलिड ईमेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर की आवश्यकता होगी। इसकी मदद से ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आईपीपीबी जीडीएस परीक्षा जून में हो सकती है। हालांकि फिलहाल परीक्षा तिथि स्थायी नहीं है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखें।
ऐसे करें आवेदन :
सबसे पहले उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और फिर संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
इसके बाद, ‘New Registration‘ पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करें।
अब प्रासंगिक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आपका आईपीपीबी जीडीएस भर्ती फॉर्म को सबमिट करें।
अब भविष्य के लिए इसका एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट निकल लें।
