Barish

जैसे जैसे असानी चक्रवात प्रबल होती जा रही है वैसे ही पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्रप्रदेश में अलर्ट भी जारी होते जा रहे हैं। क्योंकि यह तूफान इन राज्यों से हो कर गुजर रही है। लेकिन इस तूफान का असर इन राज्यों से सटे राज्यों में भी देखने को मिल रही है। असानी चक्रवात का असर बिहार में देखने को भी मिल रही है। पटना में सोमवार, 9 मई की सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। साथ ही राजधानी के कुछ इलाकों में आंशिक बूंदाबांदी भी हुई। तकरीबन 2-3 घंटों तक काले-काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली।

जिस कारण बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिला और साथ ही पटना सहित कई शहरों का पारा तेजी से निचे गिरा है। पटना में 1.9 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.8 डिग्री, वैशाली में 2.5 डिग्री, भागलपुर में 1.4 डिग्री, औरंगाबाद में 1.1 डिग्री पारा नीचे आया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

इसी के साथ बिहार के 24 जिलों में 13 मई तक आंधी-पानी की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-तड़क की स्थिति बानी रहेगी। मौसम विभाग द्वारा यह अलर्ट सोमवार से ही राज्य में जारी है। IMD पटना के मुताबिक, तूफान का आंशिक असर बिहार में दिखेगा। राज्य भर में पुरवा हवाओं का प्रभाव बना रहेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *