इस साल की मच अवेटेड हिंदी फिल्मों में से एक – अक्षय (Akshay Kumar) की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (Film Prithviraj) का ट्रेलर आज, 9 मई को रिलीज कर दिया गया है। जिसमे खिलाड़ी कुमार अपने पिछले फिल्मों की गयी अदाकारी से अलग हट कर कुछ नया करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj Chauhan) की मुख्य भूमिका देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार, 9 मई को काफी धूमधाम के साथ जारी किया गया।
जिसमें अक्षय के अपोजिट मिस वर्ल्ड 2017 रह चुकी मानुषी छिल्लर (Miss World 2017 Manushi Chhillar) नज़र आयेंगी। जो अक्षय पृथ्वीराज चौहान के अपोजिट राजकुमारी संयोगिता (Princess Sanyogita.) का अहम किरदार निभाते नज़र आयेंगी। साथ ही बता दें कि, ये फिल्म मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर में अक्षय को निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता को दर्शाते दिखाया गया है। सच्ची घटना पे आधारित यह फिल्म उस महान योद्धा के जीवन की पड़ताल करती है, जिसने बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद गोरी के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।
ट्रेलर से लगता है कि पीरियड एक्शन वॉर ड्रामा दर्शकों के लिए कभी न भूल पाने वाला अनुभव होगा। ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया से शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “शौर्य और वीरता की अमर कहानी… यह कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। सम्राट #पृथ्वीराज चौहान को #YRF50 के साथ केवल थिएटर में। आप 3 जून को।” यानि यह फिल्म 3 जून को थिएटर में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बात अब फिल्म के कैरेक्टर्स की करें तो, फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा, फिल्म में काका कान्हा के रूप में संजय दत्त (Sanjay Dutt), चांद बरदाई के रूप में सोनू सूद (Sonu Sood), जयचंद्र के रूप में आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) और मुहम्मद गोरी के रूप में मानव विज (Manav Vij) नज़र आने वाले हैं।
