jetski

इन दिनों सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो धूम मचा रहा है। इस शख्स का टैलेंट देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल कर नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया और असंभव चीज को संभव बना डाला। शख्स ने जुगाड़ से जो काम किया, उसकी दुनिया कल्पना भी नहीं कर सकती।

विडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने देसी जुगाड़ लगाकर पुरानी बाइक से पानी में चलने वाली जेट स्की (Jet Ski) बनाकर दुनिया को हैरान कर दिया। वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होनें वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘Jetski खरीदने में लाखों लगते। तो पुरानी बाइक से ही Jugaad Jet ski बना दिया! निःसंदेह 21वीं सदी भारतीय इनोवेटर्स की ही है।’

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपना शौक पूरा करने के लिए सबसे पहले कबाड़ में पड़ी बाइक को लिया। इसके बाद उसे अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर जेट स्की (Jet Ski) में बदल डाला। आप देखेंगे कि स्टार्ट करते ही यह गाड़ी बिल्कुल असली जेट स्की की तरह ही पानी में दौड़ती है।

Join Telegram

Whatsapp