jobs

पीजी और नेट क्वालिफाई लड़के और लड़कियों के लिए सुनहरा मौका है। उन्हें सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का शानदार मौका मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 548 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 548 पद है।

महत्वपूर्ण तिथि

हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 मई है।

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों का संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पांच फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा यूजीसी नेट या एसईटी पास होना चाहिए। नेट या सेट पास नहीं हैं तो पीएचडी होना चाहिए।

आयु सीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आयु 18 से 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग- 400 रुपये
आरक्षित वर्ग- 100 रुपये
महिला- कोई शुल्क नहीं

पदों का विवरण

  • गणित – 35
  • हिंदी – 41
  • राजनीतिक शास्त्र – 47
  • सोशलॉजी – 11
  • कॉमर्स – 67
  • अर्थशास्त्र – 39
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन – 8
  • संस्कृत – 17
  • म्यूजिक – 24
  • केमिस्ट्री – 37
  • म्यूजिक वोकल – 16
  • जूलॉजी – 22
  • भूगोल – 12
  • फिजिक्स – 40
  • बॉटनी – 24
  • फिजिकल एजूकेशन – 7
  • एजूकेशन – 3
  • अंग्रेजी – 50
  • इतिहास -37
  • फिलॉसिफी – 5
  • साइकॉलॉजी – 5
  • टूर एंड ट्रेवल – 3
  • कॉमर्शियल आर्ट – 1
  • होम साइंस – 1
  • जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन – 1

Official Notification

Direct Link For Apply

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *