arjun-kapoor-and-anushka-sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। करोड़ो फैंस और सेलेब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का शर्मा को शुभकामनाएं दे कर रहे हैं। इसी क्रम में अर्जुन कपूर ने भी काफी अनूठे अंदाज में परी फेम एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी और अनुष्का की फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। फोटो में अनुष्का शर्मा हरी भरी घास के मैदान में लेटी नजर आ रही हैं। इसी फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी एक फोटो कोलाज की है जिसमें वह खुद भी गार्डन में लेटे हुए हैं।

तस्वीर के साथ कैप्शन लिखाते हुए एक्टर ने लिखा- ‘मेरा नेचर ये है कि मैं इंडिया की सबसे अफनी नेचर गर्ल अनुष्का शर्मा को एक नैचुरल अंदाज से विश करूं उसके बर्थडे पर वो भी फूल पत्ती और बहुत सारे फूल, पत्ती और बहुत सारे पेड़ पौधों के बीच रहकर। आपको बेस्ट लाइफ मिले अनुष्का शर्मा। आपके जैसी और कोई नहीं है।’

Join Telegram

Whatsapp