Varun and NatashaVarun and Natasha

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) एक दूजे के हो गए हैं. ये शादी महाराष्ट्र के अलीबाग के ‘द मैन्शन हाउस’ होटल में हुई. शादी में खास गेस्ट ही पहुंचे थे. कोरोना की वजह से गिनेचुने लोग को ही बुलाया गया था. इस दौरान गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखा गया. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से एक सादे तरीके से हुई.

वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपनी शादी सेरेमनी के लिए ट्रैडिनशनल और एक जैसा रीगल आउटफिट चुना. शादी के लिए वरुण और नताशा ने एक जैसे कलर वाले आउटफिट पहने. उन्होंने ऑफ-व्हाइट आउटफिट पहना जिसमें कढ़ाई काफी बारीकी से काम था. इस आउटफिट में दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी. वरुण धवन ने अपनी शादी के लिए ऑफ-व्हाइट बंदगला शेरवानी पहनी थी, जिस सोने के फूलों की कढ़ाई थी. इसके साथ उन्होंने रेशम के पयजामी पहनी हुई थी. इसके कलर कॉम्बिनेशन के साथ एक नीले रंग का दुपट्टा ले रखा था. जोकि उनकी शेरवानी के बॉर्डर और मोजरी से मैच कर रहा था. इस शेरवानी को उनके मामा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था.

इसके अलावा, नताशा दलाल ने भी ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना था. इसके साथ उन्होने वी शेप नेकलाइन ब्लाउज पहना था जिसकी शीयर स्लीव्स थी. ब्लाउज में सेक्विन पर बारीकी से काम किया गया जबकि इसमें छोटे-छोटे स्कैलप्ड दिखाई दिए. खास बात ये है कि नताशा ने खुद अपने लहंगे और ब्लाउज को डिजाइन किया है. नताशा दलाल के लहंगे पर कई लेयर का घेरा के साथ सभी जगह सेक्विन पैटर्न दिखाई दिया. लहंगे के साथ एक जरी वाला दुपट्टा भी उन्होंने पहना, जिससे नताशा ने अपना सिर ढका हुआ था. दुपपट्टे के बोल बॉर्डर को फ्लोरल सेक्विन और स्टोन पैटर्न बना हुआ था.